कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार सख्त, डीजीपी बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Date:

बरेली। कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के डीएम व पुलिस कप्तान मौजूद रहे।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा, अराजकता या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने तीसरे और चौथे सोमवार को विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कांवड़ मार्गों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) गठित करने, डीजे की आवाज और आकार को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा आयोजकों से समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर और अमरोहा जिलों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की प्रस्तुति दी। अधिकारियों को पूर्व की घटनाओं की समीक्षा कर उनसे सीख लेते हुए इस बार दुर्घटनारहित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों पर मांस, मछली और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही पड़ोसी जिलों और राज्यों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chhota Rajan convicted: CBI court awards 7-year jail term in fake passport case

Chennai CBI Court sentences underworld don Chhota Rajan to...

Next Vardhman-Aichi Steel Unit Will Create Jobs for 2,000 People: CM Bhagwant Singh Mann

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Monday laid...

Supreme Court Asks Centre to Preserve RAF Ammunition Log in NEET Protest Pellet Gun Case

The Supreme Court stated on Thursday that it is...