राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा, एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

Date:

बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में 05 अगस्त 2026 को नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत एमबीबीएस बैच-2022 के विद्यार्थियों द्वारा ओपीडी परिसर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर का प्रमुख कारण बन सकता है। उन्होंने पान मसाला, गुटखा और सुपारी के सेवन से मुंह के कैंसर के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि व्यक्ति, परिवार और समाज के सामने नई समस्याएं खड़ी करता है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए मरीजों, तीमारदारों और आमजन को नशा छोड़ने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, कर्मचारियों और आमजन को “नशा मुक्त युवा विकसित भारत, नशा मुक्त खुशहाल भारत और नशा मुक्त भारत” के जोशीले नारे लगवाए। इसके बाद सभी को नशे से दूर रहने, दूसरों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश पति तिवारी ने किया और उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अंत में डॉ. मुकत्याज हुसैन, सह-आचार्य, एनाटमी विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. गरिमा, डॉ. शिवानी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब की दुकान के पास विवाद के बाद दो युवकों पर निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के नवादा स्थित कंपोजिट...

पति-पत्नी की कहासुनी में युवक से मारपीट का आरोप, सिर में आई गंभीर चोट

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में...

रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत मिला अज्ञात व्यक्ति, कांस्टेबल ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड...