अर्शदीप सिंह ने बताया कौन हैं क्रिकेट के सबसे पावरफुल बल्लेबाज, धोनी दूसरे तो युवराज तीसरे नंबर पर

Date:

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दुनिया के टॉप-5 सबसे पावरफुल बल्लेबाजों को लेकर अपनी पसंद और रैंकिंग बताई है। खास बात यह रही कि अर्शदीप ने भारतीय दिग्गज एमएस धोनी और युवराज सिंह को नंबर-1 पर नहीं रखा, बल्कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को सबसे ऊपर रखा।

अर्शदीप के मुताबिक इस सूची में क्रिस गेल नंबर-1 पर हैं। उनके बाद एमएस धोनी दूसरे, युवराज सिंह तीसरे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और एंड्रयू साइमंड्स क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

अर्शदीप सिंह ने कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान क्रिस गेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गेल से ज्यादा आसानी और दूर तक छक्के मारने वाले बल्लेबाज उन्होंने बेहद कम देखे हैं। अर्शदीप खुद आईपीएल में गेल के साथ पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

अर्शदीप ने गेल की बल्लेबाजी की एक खास बात भी बताई। उन्होंने कहा कि नेट्स में गेल काफी शांत और सहज अंदाज में बल्लेबाजी करते थे तथा गेंद को सही तरीके से मिडिल करने पर ध्यान देते थे। लेकिन मैच में वही बल्लेबाज पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हमला बोलने की क्षमता रखता था।

अर्शदीप की रैंकिंग में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन वह आईपीएल में अभी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। अर्शदीप के खिलाफ आईपीएल में धोनी ने 18 गेंदों पर 32 रन बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर अर्शदीप ने युवराज सिंह को रखा है। युवराज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर रहे हैं। उन्होंने 2019 में क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन उनकी पावर हिटिंग आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय रहती है।

अर्शदीप की सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और पांचवें नंबर पर एंड्रयू साइमंड्स हैं। हालांकि, अर्शदीप ने साफ किया कि उन्होंने इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए उनकी पावर हिटिंग को लेकर उनका व्यक्तिगत अनुभव सीमित है।

बातचीत के दौरान अर्शदीप से एक दिलचस्प सवाल भी पूछा गया। उनसे कहा गया कि अगर किसी मुकाबले में आखिरी ओवर में एमएस धोनी के सामने 15 रन बचाने हों और उन्हें छह गेंदें डालनी हों, तो वह कौन-सी गेंदें फेंकेंगे?

इस सवाल पर अर्शदीप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि धोनी अभी रिटायर नहीं हुए हैं, इसलिए वह अपनी छह गेंदों की रणनीति पहले से क्यों बताएंगे। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने प्लान बता दिया तो चेन्नई सुपर किंग्स का एनालिस्ट उसे लिख लेगा और उनकी रणनीति पहले ही सामने आ जाएगी।

हालांकि, अर्शदीप ने अपनी रणनीति का एक संकेत जरूर दिया। उन्होंने कहा कि अगर एमएस धोनी उनके सामने बल्लेबाजी कर रहे हों तो वह उन्हें सिंगल देना पसंद करेंगे, ताकि दूसरा बल्लेबाज स्ट्राइक पर आए। उनके मुताबिक आखिरी ओवरों में धोनी का गेंदबाजों पर दबदबा रहा है, इसलिए उन्हें स्ट्राइक से दूर रखना ही बेहतर रणनीति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Body of mountaineer Nirmal Purja recovered on Broad Peak after avalanche in Pakistan

Rescuers recovered the body of renowned British-Nepali climber Nirmal...

Low munitions, Houthi threats or Saudi pressure: Why Trump called off Iran strikes

Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman (MBS) spoke directly...

Smriti Irani On Students Protest: Ex Education Minister Says PM Modi Is With GenZ, Fixed Paper Leak System

Senior BJP leader and former Union Education Minister Smriti...

5 dead, 41 missing after ferry catches fire off Indonesia’s Madura Island

At least five people were killed and 41 remain...