‘दिल्ली के बाद अब लखनऊ की सीधी राह’ — बदायूँ को मिली ऐतिहासिक रेल सौगात, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा आज उझानी से दिखाएंगे हरी झंडी

Date:

बदायूँ। वर्षों से जिस रेल सुविधा का इंतजार बदायूँ और उझानी क्षेत्र के लाखों लोग कर रहे थे, वह अब हकीकत बनने जा रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा आज 26 जुलाई को उझानी रेलवे स्टेशन से नई उझानी–बदायूँ–ऐशबाग (लखनऊ) उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी (05018) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कासगंज–ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन भी शुरू हो जाएगा, जिससे बदायूँ का राजधानी लखनऊ से सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने इसे केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि बदायूँ के विकास का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा मिलने के बाद अब लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी से शिक्षा, रोजगार, व्यापार और चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सुविधा लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है।

नई उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी दोपहर 12:00 बजे उझानी स्टेशन से रवाना होगी और 12:15 बजे बदायूँ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर होते हुए रात 9:10 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी। नियमित सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को राजधानी तक आवागमन के लिए नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

बी.एल. वर्मा ने कहा कि इस रेल सेवा का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं, व्यापारियों, किसानों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा। अब लखनऊ तक पहुंचने के लिए लंबी और जटिल यात्रा की आवश्यकता नहीं होगी। बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। नई रेल सेवाएं, स्टेशनों का विकास, विद्युतीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का कार्य लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उझानी से इस सेवा का शुभारंभ पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। इससे केवल बदायूँ ही नहीं, बल्कि उझानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह रेल सेवा क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई दिशा देगी।

बी.एल. वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेल को देते हुए कहा कि केंद्र सरकार बदायूँ के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नई रेल सेवा आने वाले वर्षों में क्षेत्र की प्रगति का मजबूत आधार बनेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे बदायूँ के विकास की ऐतिहासिक सौगात बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा का जनपदवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बदायूँ के लोगों के लिए यह नई रेल सेवा केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि विकास, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई पटरी मानी जा रही है। दिल्ली के बाद अब लखनऊ से सीधा जुड़ने वाला बदायूँ आने वाले समय में शिक्षा, उद्योग, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नई उड़ान भरने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Should India adopt China’s ‘Naked Official’ rule? Why leaders with family abroad are under scrutiny

China closely monitors senior officials whose spouses or children...

Akhilesh Yadav Lashes Out In Parliament Says BJP Removed ‘Pradhan’ To Save ‘Pradhan Mantri’

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav targeted BJP and Prime...

Ambuja Delivers Sustainable Q1 FY’27 Performance Driven by Value-Led Growth and Operational Excellence

Ambuja Cements reports Q1 FY27 earnings with a 27%...