बदायूं के स्कूल में खूनी बवाल: दो गुटों में चाकूबाजी, 3 छात्र घायल, कई हिरासत में

Date:

बदायूं, 31 जुलाई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बने द्रौपदी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और चाकू चलने से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति बेकाबू हो गई।

घायलों में कक्षा 10 के छात्र आर्यन सोलंकी, कक्षा 9 के छात्र सूर्य सोलंकी तथा कक्षा 10 के छात्र भविष्य माथुर शामिल हैं। तीनों को गंभीर चोटें आने के बाद तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार पहले आर्यन सोलंकी पर कुछ छात्रों ने हमला किया। भाई सूर्य सोलंकी और मित्र भविष्य माथुर जब उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी चाकू और डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे तीनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया तथा स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में शामिल कई छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद स्कूल परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस हिंसक घटना ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रशासन भी घटना की आंतरिक जांच में जुट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अभिगांव गौशाला में गौवंश की हालत पर उठे सवाल, CVO बोले—बारिश से बिगड़े हालात, बीमार पशुओं का चल रहा उपचार

बदायूँ। विकासखंड म्याऊँ की ग्राम पंचायत अभिगांव स्थित गौशाला...

बदायूँ विधानसभा को बड़ी सौगात, पंचवईया मंदिर के विकास के लिए 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत

बदायूँ। बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ...

बदायूँ में 25 हजार का इनामी अरबाज गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद

बदायूँ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...