यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म पर बैन की माँग, सांसद व डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Date:

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में परिषद के कई कार्यकर्ताओं ने बदायूं सांसद आदित्य यादव से मुलाक़ात कर 27 फ़रवरी को रिलीज़ होने वाली यादव जी की लव स्टोरी नामक फ़िल्म पर बैन लगाने की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि सांसद आदित्य यादव ने इस पूरे मामले की जाँच सेंसर बोर्ड के माध्यम से कराए जाने का आश्वासन दिया है। इसके उपरांत परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बदायूं को भी ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

परिषद का आरोप है कि फ़िल्म में अभिनेत्री प्रगति तिवारी द्वारा यादव समाज की लड़की की भूमिका निभाते हुए मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध को दर्शाया गया है, जिससे यादव समाज में काफ़ी आक्रोश है। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि यह फ़िल्म समाज में असमानता और नफ़रत को बढ़ावा दे सकती है तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करेगी। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते फ़िल्म पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इसके ख़िलाफ़ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विजनेश यादव, बृजेश यादव, कौशल यादव, कोमल यादव, आर्येन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब की दुकान के पास विवाद के बाद दो युवकों पर निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के नवादा स्थित कंपोजिट...

पति-पत्नी की कहासुनी में युवक से मारपीट का आरोप, सिर में आई गंभीर चोट

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में...

रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत मिला अज्ञात व्यक्ति, कांस्टेबल ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड...