भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Date:

भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। सोमवार से गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।


रविवार को तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दिन का तापमान सामान्य से करीब 4.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। हालात ऐसे रहे कि पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदलते मौसमी तंत्र के चलते अब मौसम तेजी से करवट लेने वाला है।


मौसम विभाग के अनुसार 28 से 31 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। खासकर 28 से 30 जुलाई के दौरान बारिश अपने चरम पर रह सकती है। लगातार होने वाली बारिश न केवल गर्मी पर ब्रेक लगाएगी बल्कि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा कर सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार जुलाई महीने की बारिश पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस सीजन में अब तक 491.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि वर्ष 2018 का 544.4 मिमी का रिकॉर्ड टूटने से अब यह आंकड़ा ज्यादा दूर नहीं है। यदि अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश होती है तो नया रिकॉर्ड बन सकता है।


मौसम विभाग ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, कासगंज, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं लखीमपुर खीरी और बहराइच में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब की दुकान के पास विवाद के बाद दो युवकों पर निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के नवादा स्थित कंपोजिट...

पति-पत्नी की कहासुनी में युवक से मारपीट का आरोप, सिर में आई गंभीर चोट

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में...

रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत मिला अज्ञात व्यक्ति, कांस्टेबल ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड...